कांग्रेस में 75 साल में चौथी बार हो सकता है चुनावी मुकाबला, 24 साल बाद होगा गैर गांधी अध्यक्ष

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 11:25 AM IST

इस बार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और लोकसभा सदस्य शशि थरूर के बीच चुनावी मुकाबले के आसार हैं, हालांकि कुछ अन्य उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Congress president election 2022 : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए इस बार चुनावी मुकाबले की प्रबल संभावना है और अगर ऐसा होता है तो आजाद हिंदुस्तान में यह चौथा मौका होगा जब देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख मतदान के जरिये चुना जाएगा। हालांकि, यह लगभग तय नजर आ रहा है कि अगला कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा और यह भी 24 साल बाद होगा कि देश के इस प्रमुख राजनीतिक परिवार से इतर कोई व्यक्ति कांग्रेस की कमान संभालेगा। गांधी परिवार से बाहर के आखिरी अध्यक्ष सीताराम केसरी थे जिनके बाद सोनिया गांधी ने पार्टी का शीर्ष पद का संभाला था।

congress

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।

थरूर और गहलोत के बीच मुकाबले का आसार

End of Feed