गोड्डा से दीपिका पांडे को टिकट दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की नारेबाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: Shashank Shekhar Mishra
  • Updated Apr 18, 2024, 10:59 AM IST

Godda Lok Sabha Seat: गोड्डा में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है। दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ता नाराज हैं, वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारे लगा रहे थे। बता दें कि प्रदीप यादव और दीपिका पांडे दोनों ही गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने के दावेदार थे। दोनों लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और लोगों से मिल रहे थे। इस बीच मंगलवार को कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह को गोड्डा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।

Lok Sabha Election 2024: बहुप्रतीक्षित गोड्डा लोकसभा सीट से इंडिया एलायंस के तहत कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी के भीतर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अब इसका असर भी दिखने लगा है। गोड्डा कांग्रेस कार्यालय में दीपिका पांडे सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर नाराजगी जताई है। बता दें, बीते मंगलवार को कांग्रेस की दीपिका पांडे सिंह को गोड्डा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

Godda Lok Sabha Seat

दीपिका पांडे को टिकट दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

गौरतलब है कि गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडे का मुकाबला लगातार तीन बार से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे से होने जा रहा है। महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह कथित कैश डिमांड कॉल को लेकर भी चर्चित रही थी पिछले दिनों जिले के कांग्रेस पदधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष खरगे को पत्र लिख प्रत्याशी बदलने को लेकर पुनर्विचार की मांग की थी।

End of Feed