'कांग्रेस सत्ता में आई तो असम में घुसपैठियों की रक्षा के लिए लाएगी कानून', PM मोदी के चुनावी संबोधन की बड़ी बातें

Assam Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस असम में सत्ता में आई तो वह घुसपैठियों की रक्षा के लिए कानून लाएगी, लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी ऐसा होने नहीं देंगे।

Assam Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस असम में सत्ता में आई तो वह घुसपैठियों की रक्षा के लिए कानून लाएगी, लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी ऐसा होने नहीं देंगे। पीएम मोदी ने धेमाजी जिले के गोगामुख में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य "बहुसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक में बदलना और घुसपैठियों का एक स्थायी वोट बैंक बनाना" है।

PM Modi in Assam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

'कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का कर रही समर्थन'

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने "केंद्र में नया कानून लाने की कोशिश की थी", लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उसका विरोध किया था। मोदी ने कहा, "कांग्रेस नेता खुलकर घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं। वे खुलेआम कह रहे हैं कि वे घुसपैठियों की रक्षा के लिए असम में नया कानून ले आएंगे।"

End of Feed