इलेक्शन

Congress List Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन 9 नेताओं को मिला टिकट

Congress List Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आई है। थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

Image

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
  2. दूसरी लिस्ट में 9 और पहली लिस्ट में 32 नाम
  3. अब तक 41 उम्मीदवार कांग्रेस कर चुकी है घोषित

Congress List Haryana: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 9 नेताओं को जगह दी है। इन 9 नामों को मिलाकर कांग्रेस अबतक 41 सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित कर चुकी है।

किस-किस को मिला टिकट

कांग्रेस ने उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को मैदान में उतारा गया है। बृजेंद्र सिंह और ग्रोवर के अलावा कांग्रेस ने थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी और बादशाहपुर से वर्धन यादव को मैदान में उतारा है।

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

क्रमांकसीटकैंडिडेट
1.थानेसरअशोक अरोड़ा
2.गन्नौरकुलदीप शर्मा
3.कुलदीप शर्माबृजेंद्र सिंह
4.टोहाना परमवीर सिंह
5.तोशामअनिरुद्ध चौधरी
6.महम बलराम दांगी
7.नांगल चौधरीश्रीमती मंजू चौधरी
8.बादशाहपुरवर्धन यादव
9.गुरुग्राममोहित ग्रोवर

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 32 नाम

कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, प्रदेश इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट और पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया। कांग्रेस ने अपने सभी 28 विधायकों को पुन: उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मेवा सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मैदान में उतारा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article