PM Modi Dwarka Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में भारतीय जनता पार्टी की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के दृष्टिकोण के बारे में बताया।
उन्होंने कहा, हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। पीएम मोदी ने कहा कि शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया और दूसरी सदस्य ने तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को बेचारी, गरीब, चीज और थकी हुई कहा।
उन्होंने कहा, ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अहंकार की पराकाष्ठा का प्रतीक करार दिया और कहा कि आप-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं, तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।
कहा- दिल्ली को आधुनिक बनाने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में रैली कर राजधानी को अत्यधिक आधुनिक बनाना चाहती है। पीएम मोदी ने द्वारक रैली में कहा, दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार की जरूरत है। आपने कई वर्षों तक कांग्रेस को सत्ता में देखा, और फिर AAP ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया। आपने मुझे बार-बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। अब डबल इंजन सरकार बनाकर मुझे दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दीजिए।
