Congress List: मनीष तिवारी चंडीगढ़ से तो मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर कांग्रेस ने लगाई मुहर, 16 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2024, 09:03 AM IST

Congress List: कांग्रेस ने 16 लोकसभा सीट और गुजरात की 5 विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा इस लिस्ट में की है। ​

Congress List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से तो विक्रमादित्य सिंह को मंडी से चुनावी मैदान में उतारा है।

congress list (2)

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी

5 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल

कांग्रेस ने 16 लोकसभा सीट और गुजरात की 5 विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा इस लिस्ट में की है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंडी से मैदान में उतारा गया है। यहां उनका मुकाबला बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत से होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। वर्तमान में आनंदपुर साहिब से हैं मनीष तिवारी सांसद हैं।

End of Feed