इलेक्शन

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस पर सतीश पूनिया का हमला, बोले-झूठ, धोखा देने वाली राजनीति को जनता समझ चुकी है

Haryana Assembly Election 2024: पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को इस बार भी सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में आरक्षण को खत्म करने की अफवाह उड़ाई। गरीब लोगों को धोखा दिया।

Image

हरियाणा विधानसभा चुनाव।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमएसपी पर सभी फसलें खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य- पूनिया
  • 'कांग्रेस सरकार में युवाओं को मिलती थी पर्ची और खर्ची से नौकरियां
  • हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को होगा मतदान

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने गुरुवार को ऐलनाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमीर चंद मेहता का नामांकन कराया। नामांकन के बाद डा. पूनिया ने नामांकन सभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने ऐलनाबाद की जनता से भाजपा प्रत्याशी अमीरचंद को विजयी बनाने की अपील की। यहां डा. पूनिया ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ और धोखा देने वाली राजनीति को हरियाणा की जनता समझ चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने वाली है। डा. पूनिया ने मोदी सरकार और नायब सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई।

हरियाणा में भाजपा ने विकास का काम किया-पूनिया

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 10 वर्षों में मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां देने का काम किया, जबकि कांग्रेस के समय में युवाओं को पर्ची और खर्ची से नौकरी मिलती थी। पूनिया ने कहा कि केंद्री की मोदी सरकार और हरियाणा की भाजपा सरकार ने 10 सालों में हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। सड़कों का जाल बिछा है , जिस कारण कई घंटों का सफर अब कुछ घंटों में तय हो रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के किसानों को सभी फसलें एमएसपी पर देने की गारंटी दी है। हरियाणा सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बना है। किसानों का सम्मान ही भाजपा का संकल्प है। कांग्रेस को घेरते हुए डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो किसानों को दो-तीन रुपये के चेक मिलते थे। जबकि भाजपा की सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में अनेकों कदम उठाए हैं।

'राहुल गांधी विदेश में भारत का अपमान कर रहे'

पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को इस बार भी सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में आरक्षण को खत्म करने की अफवाह उड़ाई। गरीब लोगों को धोखा दिया। डा. पूनिया ने कहा कि अब राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर देश का अपमान कर रहे हैं और आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हैं। सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव में समय कम बचा है। आप लोगों के पास जनता के बीच कहने के लिए अनेकों उपलब्धियां हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर जाएं और भाजपा की सरकार के पक्ष में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने हरियाणा की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि “म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा” के संकल्प की मजबूती के लिए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article