Manish Tewari Exclusive: पत्रकारों पर बैन और 'गोदी मीडिया' के सवालों पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की सफाई

Manish Tewari Exclusive: चैनल के इस कार्यक्रम में आने पर नाविका कुमार ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे चैनल का बॉयकॉट किया है लेकिन आप यहां आए। आप साथ बैठे हैं। लोकतंत्र का इससे बेहतर उदाहरण और कोई नहीं हो सकता।

Manish Tewari Exclusive: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने 'गोदी मीडिया' और कांग्रेस द्वारा 14 पत्रकारों पर लगाए गए बैन पर सफाई दी है। चंडीगढ़ से उम्मीदवार तिवारी ने कहा कि बात 'गोदी मीडिया' और पत्रकारों पर बैन का नहीं बल्कि इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है कि यह नाम लोगों के बीच प्रचलित क्यों हुआ? कांग्रेस नेता ने यह बात टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में कहीं। चैनल के कार्यक्रम 'पब्लिक मंच' में आए तिवारी ने पूछा कि क्या यह सही है कि मीडिया पूर्वाग्रह से ग्रसित खबरें एवं स्टोरी चलाए?

Public manch

पब्लिक मंच कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी।

कार्यक्रम में आने पर नाविका ने धन्यवाद दिया

चैनल के इस कार्यक्रम में आने पर नाविका कुमार ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे चैनल का बॉयकॉट किया है लेकिन आप यहां आए। आप साथ बैठे हैं। लोकतंत्र का इससे बेहतर उदाहरण और कोई नहीं हो सकता। लोकतंत्र के प्रति इस तरह की आस्था दिखाने के लिए वह आपको धन्यवाद देती हैं।

End of Feed