इलेक्शन

'घुसपैठिये हों या नहीं, सभी को 450 रुपये में देंगे LPG...', कांग्रेस नेता मीर के इस बयान से उपजा विवाद

Jharkhand Assembly Election: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के एलपीजी वाले बयाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं। इस बीच, भाजपा ने गुलाम अहमद मीर के बयान को राष्ट्र-विरोधी बताया।

Image

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर (फोटो साभार: https://x.com/GAMIR_INC)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने मीर के बयान को बताया राष्ट्र-विरोधी।
  • झारखंड में पहले चरण का चुनाव संपन्न।
  • 20 नवंबर को होगा दूसरे चरण का चुनाव।

Jharkhand Assembly Election: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmad Mir) ने बृहस्पतिवार को एक चुनावी रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य के सभी नागरिकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, चाहे वे घुसपैठिए हों या नहीं।

भाजपा ने साधा निशाना

जवाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणी राष्ट्र-विरोधी है और कांग्रेस की तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति को दर्शाती है।

गुलाम अहमद मीर ने क्या कुछ कहा?

बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मीर ने कहा, ''हमने वादा किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम एक दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। यह आम जनता के लिए होगा...चाहे वे हिंदू हों, मुसलमान हों, घुसपैठिये हों- यह झारखंड के सभी नागरिकों को दिया जाएगा, किसी अन्य कारक पर विचार नहीं किया जाएगा।''

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन पर राजनीतिक कारणों और 'वोट बैंक की राजनीति' के चलते राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article