संजय निरुपम के खिलाफ कांग्रेस का एक्शन, क्या अब BJP में होंगे शामिल? जानें सारा माजरा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 09:19 PM IST

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने संजय निरुपम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई में पार्टी की प्रचार समिति की बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है।

Sanjay Nirupam News: क्या संजय निरुपम कांग्रेस को अलविदा कहकर अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने वाले हैं? इस सवाल के कई सियासी मायने हैं। दरअसल महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर उबाल आ चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। विजेंदर सिंह, नवीन जिंदल जैसे कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच ऐसी बात सामने आ रही है कि अब अगला नंबर संजय निरुपम का हो सकता है।

Sanjay Nirupam Internal War in Congress

क्या संजय निरुपम छोड़ेंगे कांग्रेस?

संजय निरुपम के खिलाफ एक्शन में कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि उसने सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच पार्टी नेतृत्व के खिलाफ पूर्व सांसद संजय निरुपम की हालिया टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके बारे में एक यो दो दिन में निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई में पार्टी की प्रचार समिति की बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है।

End of Feed