कांग्रेस ने काजीरंगा घुसपैठियों को सौंप दिया; NDA ने खाली कराई जमीन, असम पहुंचे अमित शाह ने राहुल-मनमोहन को घेरा

एनडीए सरकार ने ही अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और यह सुनिश्चित किया कि काजीरंगा एक बार फिर विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बनाए। शाह ने गुरुवार को चुनाव वाले पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में राज्य के लिए क्या किया?

Amit Shah in Assam: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने 15 साल के शासनकाल में असम के विकास के लिए कुछ नहीं किया। असम के कलियाबोर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को घुसपैठियों के हवाले कर दिया, जिन्होंने वन भूमि पर अतिक्रमण किया और एक सींग वाले गैंडे को खतरे में डाल दिया।

Amit shah

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना (File photo)

एनडीए सरकार ने ही अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

उन्होंने कहा, एनडीए सरकार ने ही अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और यह सुनिश्चित किया कि काजीरंगा एक बार फिर विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बनाए। शाह ने गुरुवार को चुनाव वाले पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में राज्य के लिए क्या किया?

End of Feed