इलेक्शन

EVM की 99 % बैटरी कैसे चार्ज हो गयी- हरियाणा चुनाव रिजल्ट पर EC के पास कांग्रेस की लंबी शिकायत

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ चुनाव में भी ऐसा हुआ था, तब भी शिकायत आई थी, लेकिन अब हरियाणा में होने के बाद संदेह गहरा जा रहा है।

Image

हरियाणा चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में मिली हार पर कांग्रेस हैरान
  • हार के बाद ईवीएम पर उठा रही सवाल
  • ईवीएम हैंकिंग के किए जा रहे हैं दावे

हरियाणा में कांग्रेस को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के साथ ऐसा हो चुका है। अब कांग्रेस इस हार को स्वीकार करने के लिए तैयारा ही नहीं दिख रही है और मतगणना में गड़बड़ी का दावा कर रही है। कांग्रेस ने ईवीएम में छेड़खानी की लंबी शिकायत चुनाव आयोग के पास की है।

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग के पास शिकायत

बुधवार शाम को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के पास पहुंचा और उसने कई सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ चुनाव में भी ऐसा हुआ था, तब भी शिकायत आई थी, लेकिन अब हरियाणा में होने के बाद संदेह गहरा जा रहा है। चुनाव आयोग इसकी जांच करें कि ईवीएम के बैटरी 90 प्रतिशत कैसे चार्ज हो गई।

हरियाणा चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस की शिकायत

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग के साथ पार्टी प्रतिनिधिमंडल की बैठक पर कहा कि हमने उन्हें सात विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत दी है। हम उन्हें अगले 48 घंटों में 13 और शिकायतें देंगे। ये वे शिकायतें हैं जो हमें अपने उम्मीदवारों से मिली हैं, और हम और शिकायतें एकत्र करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा- "हमने चुनाव आयोग को सात निर्वाचन क्षेत्रों से प्राप्त 20 शिकायतों - सात लिखित शिकायतों - के बारे में अवगत कराया है। अजय माकन और अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से उन (ईवीएम) मशीनों को सील करने का आग्रह किया है, जिनके खिलाफ शिकायतें उठाई गई हैं।

ईवीएम पर हुड्डा ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के नतीजों ने हमें चौंका दिया है, क्योंकि सभी को लगा था कि कांग्रेस वहां सरकार बनाएगी। हर एजेंसी ने भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस जीतेगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के दौरान कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन ईवीएम की गिनती शुरू होते ही पार्टी पिछड़ने लगी। इससे संदेह पैदा हुआ है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article