देश

बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, खड़गे ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष किया नियुक्त

बजरंग पुनिया आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Image

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने बजरंग पूनिया

KEY HIGHLIGHTS
  • आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं बजरंग पूनिया
  • कांग्रेस में शामिल होते ही कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
  • हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस में शामिल होते ही बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

खड़गे ने जारी किया आदेश

कांग्रेस की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया- "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।"

क्या बोले बजरंग पूनिया

पार्टी की ओर से मिली अहम जिम्मेदारी के बाद बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "मैं अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। मैं संकट से जूझ रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्षों का साथी बनने की कोशिश करूंगा और संगठन का सच्चा सिपाही बनकर काम करूंगा। जय किसान।"

आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं बजरंग

इसके पहले नई द‍िल्‍ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूनिया और फोगाट कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है। हम शुरू से ही पहलवानों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हमें इन दोनों ही पहलवानों पर गर्व है।कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे। पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article