यूपी में कांग्रेस+सपा का 'मेगा प्लान', BJP को रोकने के लिए साझा होगा वॉर रूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 04:53 PM IST

UP Lok Sabha Elections: यूपी में कांग्रेस और सपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति बनेगी, जिसमें पांच कांग्रेस नेता और पांच सपा के नेता रहेंगे, जो गठबंधन प्रत्याशियों से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्देशित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश कार्यालय में दोनों पार्टियों के वॉर रूम में दो-दो प्रतिनिधि बैठेंगे और समन्वय स्थापित करेंगे।

UP Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक साझा रूपरेखा तैयार की है। चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे के वॉर रूम में बैठकर सत्तारूढ़ दल भाजपा से निपटने की रणनीति बनाएंगे। इतना ही नहीं दोनों पार्टियां प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति भी बनाएंगी। यह समिति नेताओं के प्रचार, सभाओं सहित महत्वपूर्ण मुद्दों को देखेगी।

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav

राहुल गांधी-अखिलेश यादव

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) आपस में बेहतर तालमेल करके लोकसभा चुनाव में काम करेंगी। ताकि, उत्तर प्रदेश से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा जिताया जा सके। संवाद और समन्वय स्थापित करने के लिए रणनीति बनी है। इसके लिए कांग्रेस और सपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति बनेगी, जिसमें पांच कांग्रेस नेता और पांच सपा के नेता रहेंगे, जो गठबंधन प्रत्याशियों से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्देशित करेंगे। प्रचार की रणनीति, नेताओं की सभाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषय को देखेंगे।

End of Feed