CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं हथिया पायेंगे सत्ता; दी सच बोलने की नसीहत

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 8, 2024, 01:53 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच CM योगी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र विभाजनकारी है। ये एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाने वाला है। सीएम योगी ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र कहा जाना अपने आप में हास्यास्पद है। वास्तव में यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जातियों के प्रति, भारत की सनातन आस्था के प्रति अन्याय पत्र है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के नए वर्जन जैसा है। लेकिन ये लोग अब जनता की आंख में धूल झोंक कर सत्ता नहीं हथिया पाएंगे।

CM Yogi

जनता की आंखों में धूल झोंककर अब सत्ता नहीं हथिया पाएगी कांग्रेस : CM योगी

बांटों और राज करो की नीति कांग्रेस को विरासत में हुई प्राप्त

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा भाजपा पर नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाए जाने के सवाल पर सीएम योगी ने तल्ख अंदाज में कहा कि सफेद झूठ बोलने के बजाय कम से कम सोनिया गांधी को तो सच बोलने की आदत डालनी चाहिए। चुनाव के दौरान अब वे लोग देश की जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता नहीं हथिया पाएंगे क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दर्शन कर रहा है।

End of Feed