'संदेशखाली के गुनहगार अगर यूपी में होते तो उल्टा लटकाकर ठीक कर देता', पश्चिम बंगाल में गरजे यूपी सीएम योगी

आसनसोल में सीएम योगी ने कहा कि बंगाल को भी यूपी जैसा मॉडल चाहिए। जैसी अयोध्या लगती है, वैसे ही बंगाल को बनाना है। सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि डरिए मत, मतदान केंद्र तक जाइए और वोट दीजिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने उतरे। उन्होंने यहां बहरामपुर, बीरभूम, आसनसोल सीट के मतदाताओं से कमल खिलाने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ जहां ममता दीदी के कार्यकाल में बंगाल की दुर्दशा का मुद्दा उठाया तो कांग्रेस पर भी खूब बरसे।

up cm yogi adityanath on Sandeshkhali

उन्होंने रामनवमी पर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के आयोजनों का फर्क बताते हुए पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था को धो दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि यह दंगाई अगर उत्तर प्रदेश में अत्याचार करते तो उन्हें उल्टा लटकाकर ठीक कर देता। ऐसा हाल करता कि सात पीढ़ियां भूल जातीं कि दंगा कैसे होता है।

End of Feed