सीएम योगी बने NDA के सबसे प्रभावशाली स्टार प्रचारक, 10 दिन में 31 चुनावी जनसभाओं में दिखी उत्साह और जोश की लहर

बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए के सबसे सक्रिय और लोकप्रिय स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। उन्होंने 10 दिनों में 31 चुनावी कार्यक्रम कर राज्य के मतदाताओं को कानून-व्यवस्था और विकास के अपने मॉडल से प्रभावित किया। उनकी रैलियों ने न केवल राजनीतिक ऊर्जा बढ़ाई, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि ‘बुलडोजर बाबा’ अब राष्ट्रीय राजनीति में भी एनडीए के प्रभावशाली प्रचारक बन चुके हैं।

CM Yogi Adityanath Bihar Election Campaign: बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए (राजग) के सबसे चर्चित और सक्रिय स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। महज 10 दिनों के भीतर उन्होंने 31 चुनावी कार्यक्रम पूरे किए जिनमें 30 जनसभाएं और एक रोड शो शामिल था। इन अभियानों के माध्यम से उन्होंने भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कुल 43 उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगें। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने 16 अक्टूबर को बिहार में प्रचार अभियान की शुरुआत की थी और इस दौरान राज्य के कई जिलों का दौरा किया। दरभंगा में उन्होंने एक रोड शो भी किया, जहां जनता ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। जिन जिलों में भी वे पहुंचे, वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह लोग छतों, पेड़ों और दीवारों पर चढ़कर ‘बुलडोजर बाबा’ की झलक पाने को बेताब नजर आए। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और जनप्रियता के चलते योगी आदित्यनाथ इस चुनाव में एनडीए के सबसे ज्यादा मांग वाले प्रचारकों में से एक बने रहे।

CM Yogi Adityanath Emerges as NDA Most Influential Star Campaigner (Photo: ANI)

सीएम योगी आदित्यनाथ NDA के सबसे प्रभावशाली स्टार प्रचारक के तौर पर उभरे (फोटो: ANI)

हर जनसभा में उमड़ी भारी भीड़

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी हर जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। अपने भाषणों में उन्होंने बिहार के मतदाताओं के समक्ष उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास का उदाहरण प्रस्तुत किया। योगी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षा और प्रगति दोनों साथ-साथ संभव हैं।उन्होंने बताया कि यूपी में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने से प्रदेश का माहौल कैसे बदला और निवेश के नए अवसर बढ़े। हर रैली में योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-राजद गठबंधन पर तीखे प्रहार किए और जनता को पूर्व के ‘जंगलराज’ की याद दिलाते हुए सतर्क रहने की अपील की।

End of Feed