AAP नेताओं के साथ रविवार को बैठक करेंगे सीएम केजरीवाल! रणनीतियों पर होगी चर्चा; जानें पूरा प्लान

Delhi News: आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार को ‘आप' नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी।

Kejriwal Plan for Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आ चुके हैं, सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वो एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी।

Arvind Kejriwal Plan

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री।

दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी चर्चा

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण बैठक है और इसमें 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी।' आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी। उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण कर वापस जेल जाना होगा।

End of Feed