Chirag Paswan: अपने पत्ते नहीं खोल रहे चिराग, NDA या महागठबंधन किसका घर करेंगे 'रोशन'?

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 11, 2024, 10:39 AM IST

Loksabha Election 2024: चिराग पासवान ने कहा कि 'कई सरकार आईं और गईं, कई गठबंधन बने और टूटे, मगर आज भी बिहार की समस्या वहीं की वहीं है। आज भी बिहार के लोग शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं।'

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है लेकिन लोकजन शक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा उनके बयानों से लगाया जा सकता है। रविवार को उन्होंने जो बयान दिया उससे लगता है कि वह सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फॉर्मूला से खुश नहीं हैं। एनडीए के साथ चुनाव लड़ने को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। चिराग ने यह कहते हुए कि उनका गठबंधन किसी दल से नहीं बल्कि बिहार की जनता के साथ है, भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। चिराग ने संकेत दिया है कि जो गठबंधन उन्हें बेहतर ऑफर देगा, चुनाव में वह उसके साथ जा सकते हैं।

chirag Paswan

पटना में मीडिया से बातचीत करते चिराग पासवान।

बिहार की समस्या जस की तस है- चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि 'कई सरकार आईं और गईं, कई गठबंधन बने और टूटे, मगर आज भी बिहार की समस्या वहीं की वहीं है। आज भी बिहार के लोग शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। आज भी यहां छोटी-छोटी जरूरतें मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। हर पार्टी मुझे अपनी तरफ देखना चाहती है।' चिराग का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्टों आईं कि महागठबंधन की ओर से उन्हें बड़ा ऑफर दिया गया है। चिराग को बिहार में आठ सीटें और दो सीटें यूपी में देने की पेशकश की गई है। हालांकि, इस ऑफर पर चिराग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

End of Feed