'चिराग की पार्टी तोड़ी गई, फिर भी बने रहें पीएम मोदी के हनुमान, PK बीजेपी एजेंट', तेजस्वी यादव के वार-पलटवार

tejashwi yadav counterattacks: प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 400 पार करना आसान रहता तो वे लोग बार-बार बिहार आते क्या? हर दो दिन बाद प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। दो-तीन सभा कर रहे हैं, क्योंकि उनको बिहार से अच्छा फीडबैक नहीं जा रहा है, इसलिए पीएम मोदी पूरा जोर लग रहे हैं।

Tejashwi Yadav Counterattacks: चिराग पासवान की ओर से तेजस्वी यादव को 'नादान' बताए जाने पर यहां की सियासत गरमा गई है। चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा, "हां, इसमें दिक्कत क्या है? वह बड़े भाई हैं, लेकिन बड़े भाई के साथ जो भाजपा ने किया और उनके साथ जो व्यवहार किया, छोटा भाई बर्दाश्त नहीं कर सकता। उनकी पार्टी तोड़ी गई, जिस तरह से दलित नेता रामविलास पासवान की मूर्ति को फेंका गया, वह गलत था। चिराग पासवान पीएम मोदी के हनुमान बने रहें, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने उनके साथ बर्ताव किया, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।"

tejaswi yadav

चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है

प्रशांत किशोर का दावा कि भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से भी बेहतर रहेगा, पर तेजस्वी ने कहा, ' वह भाजपा के एजेंट हैं। यह बात आप सब लोगों ने सुनी होगी। अब, जब भाजपा हारने वाली है, तो भाजपा ने उनसे बोलवाना शुरू कर दिया है। माहौल बनवाना शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर जी को मेरे चाचा नीतीश कुमार ने कहा था कि मैंने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शाह के कहने पर बनाया था। आज तक उसका खंडन ना अमित शाह ने किया है और ना प्रशांत किशोर ने किया है। वह वीडियो मेरे पास अभी भी है। शुरू से ही ये भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।'

End of Feed