बिहार में एंटी-इंकम्बेंसी नहीं, बल्कि प्रॉ-इंकम्बेंसी है- TIMES NOW के साथ Exclusive Interview में बोले चिराग पासवान

बिहार चुनाव 2025 से पहले टाइम्स नाउ के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में माहौल बेहद सकारात्मक है और पीएम मोदी की रैलियों ने चुनाव का रुख बदल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की अटकलों पर साफ कहा कि वे इस रेस में नहीं हैं और नीतीश कुमार ही एनडीए के सीएम होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच टाइम्स नाउ के साथ लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एनडीए की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने पीएम मोदी की रैलियों, नीतीश कुमार की भूमिका, विपक्ष के आरोपों और मोकामा कांड पर खुलकर बात की। बिहार के अलग-अलग इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे चिराग पासवान ने बताया कि एनडीए के पक्ष में माहौल बेहद सकारात्मक है। उन्होंने कहा- “हर जगह माहौल सकारात्मक है। पीएम मोदी की रैलियों ने पूरा चुनावी समीकरण बदल दिया है। 2020 में एनडीए बंटा हुआ था- मैं और कुशवाहा जी अलग लड़े थे। फिर भी विपक्ष स्थिर सरकार नहीं बना सका। अब जब हम पांचों दल एक साथ हैं, तो यह जीत का फॉर्मूला है।”

chirag paswan exclusive

टाइम्स नाउ के साथ चिराग पासवान का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

एंटी-इंकम्बेंसी को किया खारिज

नीतीश कुमार के 20 साल लंबे शासनकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग ने कहा कि लोगों में एंटी-इंकम्बेंसी नहीं, बल्कि सरकार के प्रति भरोसा है। उन्होंने कहा- “यह एंटी-इंकम्बेंसी नहीं, बल्कि प्रॉ-इंकम्बेंसी है। बिहार के लोग विकास चाहते हैं और उन्हें विश्वास है कि एनडीए ही यह जारी रख सकता है।"

End of Feed