नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, हेलिकॉप्टर से भेजे गए मतदान कर्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 01:49 PM IST

Chhattisgarh Lok Sabha Election: बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईडी ब्लास्ट व घात लगाकर नक्सल अटैक की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में मतदान कर्मियों को सुरक्षित तरीके से मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।

Chhattisgarh Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत कर्मचारियों को एमआई-17 हेलिकॉप्टर से मतदान स्थल तक पहुंचाया गया। बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पांडे ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

Polling party leaves for Naxal affected areas

हेलिकॉप्टर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

अधिकारियों ने बताया कि मतदान कर्मियों को भेजने के लिए पूरी योजना चुनाव आयोग के निर्देशन में बनाई गई है। उन्होंने बताया कि मतदान से तीन दिन पहले अलग-अलग क्षेत्रों में कर्मचारियों को भेजने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। सभी अधिकारियों को ईवीएम व अन्य आवश्यक उपकरण मुहैया करा दिए गए हैं। ये कर्मचारी मतदान होने तक कैंपों में रहेंगे।

End of Feed