Chhattisgarh Chunav Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ में फिर बघेल सरकार, BJP का दमदार प्रदर्शन लेकिन सरकार बनाने से दूर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 06:59 PM IST

Chhattisgarh Election Chunav Exit Poll Result 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल गलत साबित हुए। ज्यादातर एग्जिट पोल ने बीजेपी को सत्ता में आने का अनुमान जताया। हालांकि, आज तक-एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 55-65 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

Chhattisgarh Election Chunav Exit Poll Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 पर Times Now का एग्जिट पोल आ गया है। टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भूपेश बघेल की सरकार बनने जा रही है। बघेल एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के लिए यह अच्छी खबर है। भारतीय जनता पार्टी को हराकर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि ये अभी अनुमान हैं। चुनाव के वास्तविक नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

times now election exit poll results 2023

छत्तीसगढ़ चुनाव एग्जिट पोल 2023।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को 32-40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 48-56 सीटें जा सकती हैं। भाजपा को 42.2 प्रतिशत और कांग्रेस को 46.7 फीसदी वोट मिला है। टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में 12,316 लोग शामिल हुए। सर्वे के अनुमान में 3 प्रतिशत की वृद्धि एवं कमी हो सकती है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।

End of Feed