BJP Candidate List for Chhattisgarh Election 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने 64 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव लोरमी से चुनाव लड़ेंगे।
तीन सांसदों को दिया टिकट
बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 64 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। यहां भी भाजपा ने तीन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है।
- भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह
- पत्थलगांव से गोमती साय
- लोरमी से अरुण साव
BJP Candidate List for Chhattisgarh Election 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023)
इसके अतिरिक्त, भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कई और बड़े नामों को इस लिस्ट में शामिल किया है। पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। कुनकुरी से विष्णुदेव साय, रायगढ़ में ओपी चौधरी, पाली-तानाखार से रामदयाल उइके, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल रायपुर शहर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

chhattisgarh bjp list
सत्ता वापसी पर भाजपा की निगाह
इस बार भाजपा सत्ता वापसी के लिए छत्तीसगढ़ में पुरजोर कोशिश करती दिख रही है। रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल तक छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज रही बीजेपी को 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने बिना सीएम फेस के चुनावी मैदान में जाने का फैसला किया है। पीएम मोदी के चेहरे और नाम पर भाजपा राज्य में चुनाव लड़ती दिख रही है।
