Chhattisgarh Assembly Election 2023: बस्तर इस बार भाजपा के साथ ! जानें भूपेश बघेल से कौन कर रहा खेला

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 3, 2023, 10:50 AM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी बस्तर से खुलती है, यानी जिसके साथ आदिवासी हो गए, समझिए उसकी सरकार बनना तय है। इस बार बस्तर क्षेत्र भाजपा के साथ दिख रहा है। वहां की 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 2018 में यह आंकड़ा पूरी तरह उलटा था।

Chhattisgarh Assembly Election 2023: चार विधान सभा चुनावों के पहले 2 घंटे की मतगणना ने सबसे ज्यादा सरप्राइज छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने किया है। सुबह 10 बजे तक भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर दिख रही है। और 90 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा में इस समय चूहे-बिल्ली की रेस चल रही है। ऐसे में अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विदाई होती है तो उसकी सबसे बड़ी वजह बस्तर क्षेत्र बन सकता है। क्योंकि शुरूआती रूझानों में बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

chattisgarh bhupesh baghel

संकट में भूरेस बघेल

बस्तर की 12 सीटों पर भाजपा आगे

छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी बस्तर से खुलती है, यानी जिसके साथ आदिवासी हो गए, समझिए उसकी सरकार बनना तय है। इस बार बस्तर क्षेत्र भाजपा के साथ दिख रहा है। वहां की 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 2018 में यह आंकड़ा पूरी तरह उलटा था। उस बार कांग्रेस ने सभी 12 सीटें जीत ली थी। शुरूआती रूझानों से साफ है कि इस बार भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ करती नजर आ रही है।

End of Feed