खूब हुआ मंथन, पर नहीं हुआ गठबंधन, ओडिशा में BJP-BJD के बीच गठबंधन की संभावनाएं खत्म, अकेले लड़ेगी बीजेपी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2024, 05:01 PM IST

चर्चाएं थीं कि ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन कायम कर सकती है। मंथन खूब हुआ पर बात नहीं बनी।

BJP-BJD Fight in Odisha: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। बीजेपी ने राज्य में अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी ने आज लोकसभा की सभी 21 और विधानसभा की सभी 147 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। दोनों दलों के बीच पिछले कई दिनों से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी। भुवनेश्वर से लेकर दिल्ली तक शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी थी, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सकी। आज बीजेपी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

BJD-BJP

ओडिशा में अकेली लड़ेगी बीजेपी

खूब हुआ मंथन, पर नहीं हुआ गठबंधन

चर्चाएं थीं कि ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन कायम कर सकती है। दोनों दलों के नेताओं ने फिर से गठबंधन का संकेत भी दिया था। बीजेडी ने 11 साल की राजनीतिक साझेदारी के बाद 2009 में सीट-बंटवारे की वार्ता नाकाम होने पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को छोड़ दिया था। लेकिन इसी महीने दोबारा गठबंधन की बातचीत शुरू हो गई थी। दोनों दलों के नेता दिल्ली तक पहुंचे और खूब मंथन हुआ, लेकिन बात नहीं बन सकी।

End of Feed