इलेक्शन

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव में पानी की तरह बहा पैसा! 690 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ जब्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 25, 2023, 11:11 PM IST

Rajasthan Election: राजस्थान में शनिवार को विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ । वैसे अधिकारियों का मानना है कि कुल मिलाकर यह आंकड़ा 69 प्रतिशत से अधिक रहेगा। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है।

Image

राजस्थान चुनाव में करोड़ों के कैश जब्त

Photo : PTI

Rajasthan Election: राजस्थान में 690 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और मुफ्त में दिया जाने वाला सामान जब्त किया गया, जहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार शाम समाप्त हो गया। इनका इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से किया जाना था। मतदान संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कुल 690 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई।

2018 के चुनाव से अधिक

आयोग ने कहा कि आंकड़े 2018 में राजस्थान में पिछले चुनावों की तुलना में 970 प्रतिशत अधिक हैं। उसने कहा- "नकदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातु और मुफ्त में दिया जाने वाले अन्य सामान की जब्ती में वृद्धि देखी गई है।"

विजिल ऐप का व्यापक

राज्य में सीविजिल ऐप का व्यापक उपयोग का पता चला है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को 100 मिनट के भीतर उनकी शिकायतों को पंजीकृत करने और समाधान करने की अनुमति देता है। शनिवार सुबह तक प्राप्त कुल 20,298 शिकायतों में से 20,245 का निपटारा किया जा चुका था और 53 प्रक्रियाधीन थीं। आयोग ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में से सबसे अधिक ऐसी शिकायतें प्राप्त हुईं जो बिना अनुमति के पोस्टर या बैनर लगाने से जुड़ी थीं।

आज थी वोटिंग

राजस्थान में शनिवार को विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ । वैसे अधिकारियों का मानना है कि कुल मिलाकर यह आंकड़ा 69 प्रतिशत से अधिक रहेगा। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। दोनों ही दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को जनादेश मिलने की उम्मीद जताई है।

End of Article