haryana assembly results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खारिज कर दिया है उन्होंने इन परिणामों को लोकतंत्र की हार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस जल्द ही इनकी शिकायत करेगी, जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा पर जो विश्लेषण करना है वो करेंगे लेकिन EC तक हम शिकायत पहुँचाएँगे, हमने कहाँ गलती की उसपर चिंतन होगा, मंथन होगा एक कमिटी का भी गठन होगा, हमसे जीत छीनी गई है, लीडिंग मार्जिन के बाद 100 वोट से हमारे उम्मीदवार हार रहे हैं।
कांग्रेस ने हरियाणा के नतीजे को लोकतंत्र की हार और तंत्र की जीत बताई और कहा कि 15 से ज़्यादा सीटों पर शिकायत को लेकर जल्द कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल EC से मिलेगा।
जयराम रमेश ने कहा कि दोपहर से हम चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं, हरियाणा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित हम इसे स्वीकार नही करेंगे, कई जिलों से शिकायत आई है, सारी शिकायत एक साथ लेकर हम चुनाव आयोग जाएंगे, EVM का मुद्दा भी है इसमें, दबाव स्थानीय अधिकारियों पर भी दिया गया, जहां हारने का सवाल नही था वहाँ कांग्रेस हारी है।
कहा कि हम पूरे हरियाणा के लिये नहीं कह रहे है, सिर्फ़ नारनौल ज़िला का ही ज़िक्र करे तो जिस EVM की बैटरी 99% है वहाँ हम हारे हैं और जहां EVM बैटरी 60 % हैं वहाँ हम जीत रहे हैं, कहा कि हमने जो लिस्ट तैयार की है उसमे 12-15 सीटे हैं जिसपर कैंडिडेट सवाल उठा रहे हैं ये संख्या बढ़ भी सकती है EC एक स्वतंत्र संस्था है हम उम्मीद करते हैं कि EC हमारी शिकायत को स्वीकार करेगा।
वहीं जम्मू कश्मीर चुनावों पर बात करते हुए रमेश ने कहा, 'मैं मानता हूं कि जम्मू में हमारा प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए था। इसके कुछ कारण भी हैं, जिन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।' वहीं पवन खेरा ने कहा कि हिसार,महेंद्रगढ़, नारौल में शिकायत आ रही, सभी शिकायत को लेकर हम चुनाव जायेंगे, हरियाणा में इस तरह का नतीजा आएगा ये कोई नही कह रहा था।
