By elections 2023: कर्नाटक के साथ जालंधर की लोकसभा सीट, UP के स्वार-छानबे विस सीट पर उपचुनाव

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 8, 2023, 05:46 PM IST

By elections 2023 : जालंधर सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। बीते चार चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल और AAP के लिए यह सीट कठिन चुनौती बनी हुई है। सीट पर कांग्रेस, आप, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस सीट पर कांग्रेस ने करमजीत को टिकट दिया है। केजरीवाल की पार्टी से सुशील रिंकू उम्मीदवार हैं।

By elections 2023 : कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के साथ 10 मई को चार राज्यों में भी उपचुनाव होंगे। पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश की स्वार, छानबे विधानसभा सीट, ओडिशा और मेघालय में विधानसभा की एक-एक सीट पर भी उपचुनाव होंगे। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे। बता दें कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चौधरी के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

by poll 2023

पंजाब की जालंधर सीट पर 10 मई को होगा उपचुनाव।

कांग्रेस का गढ़ माना जाता है जालंधर

जालंधर सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। बीते चार चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल और AAP के लिए यह सीट कठिन चुनौती बनी हुई है। सीट पर कांग्रेस, आप, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस सीट पर कांग्रेस ने करमजीत को टिकट दिया है। केजरीवाल की पार्टी से सुशील रिंकू उम्मीदवार हैं। शिरोमणि अकाली दल से सुखविंदर और भारतीय जनता पार्टी की ओर से इकबाल सिंह उम्मीदवार हैं। इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे थे।

End of Feed