इलेक्शन

Maharashtra Election: वोटिंग से एक दिन पहले टूटा बहुजन विकास आघाडी, दहानू कैंडिडेट सुरेश पाडवी BJP में शामिल

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले पालघर जिले की दहानू सीट पर बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) का उम्मीदवार, बीजेपी में शामिल हो गया है।

Image

दहानू कैंडिडेट सुरेश पाडवी BJP में शामिल

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • पालघर जिले में बीजेपी को फायदा
  • वोटिंग से पहले विपक्ष का एक कैंडिडेट आउट
  • बीवीए का उम्मीदवार बीजेपी में शामिल

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है। जनता, अपने-अपने उम्मीदवारों का चुनाव करने वाली है, लेकिन वोटिंग से एक दिन पहले ही महाराष्ट्र में खेला होने लगा है। बहुजन विकास आघाडी के एक कैंडिडेट ने वोटिंग से एक दिन पहले ही बीजेपी का दामन थाम लिया है।

दहानू सीट का विपक्षी उम्मीदवार बीजेपी के साथ

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को पालघर जिले की दहानू सीट पर बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) को बड़ा झटका देते हुए उसके उम्मीदवार सुरेश पाडवी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पाडवी ने पाला बदलने के साथ ही चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विनोद मेधा को अपना समर्थन देने की घोषणा की। मेधा का मुकाबला अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के निर्वतमान विधायक विनोद निकोले से होगा।

क्या बोले सरेश पाडवी

हितेंद्र ठाकुर ने बीवीए की स्थापना की है और निवर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा में इसके तीन विधायक हैं। पाडवी ने कहा, ‘‘मैंने भाजपा की जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ इस मामले पर चर्चा की और आज आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गया। मैं दहानू में भाजपा उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की घोषणा करता हूं।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article