BSP Candidate List: बसपा ने जारी की एक और सूची, आजमगढ़ से बदला प्रत्याशी, कैसरगंज में ब्राह्मण कार्ड

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने छह उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कैसरगंज, गोण्डा, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, बाराबंकी, आजमगढ़ सीट से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने छह उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कैसरगंज, गोण्डा, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, बाराबंकी, आजमगढ़ सीट से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। बसपा ने कैसरगंज में ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए नरेंद्र पाण्डेय को मैदान में उतारा है तो आजमगढ़ में एक बार फिर प्रत्याशी बदल दिया गया है। यहां से अब मशहूद अहमद को टिकट दिया गया है।

Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती

बता दें, आजमगढ़ सीट पर मायावती ने तीसरी बार प्रत्याशी बदला है। पहले यहां पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया गया था। इसके बाद पार्टी ने सबीहा अंसारी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, अब पार्टी ने सबीहा की जगह उनके पति मशहूद अहमद को उतारा है।

End of Feed