'अभिषेक का रवैया संविधान विरोधी...', काउंटिंग से पहले सुभाष सरकार बोले- भाजपा 170 से 180 सीटें जीतेगी

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आएंगे। इससे ठीक पहले भाजपा नेता सुभाष सरकार ने दावा किया कि भाजपा निश्चित रूप से 170 से 180 सीटें जीतेगी।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में काउंटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, 4 मई यानी सोमवार को सुबह 8 बजे से चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो जाएंगे, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। इस बीच, भाजपा नेता सुभाष सरकार ने रविवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा निश्चित रूप से भारी बहुमत से जीतेगी और उसे लगभग 170 से 180 सीटें मिलेंगी।

Abhishek Banerjee

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)

अभिषेक पर बरसे सुभाष सरकार

इस दौरान, सुभाष सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी के रवैये को संविधान विरोधी बताया। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सुभाष सरकार ने फालता विधानसभा में पुनर्मतदान को लेकर अभिषेक बनर्जी के ट्वीट पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा, ''... अभिषेक बनर्जी का रवैया संविधान के खिलाफ है। वे पूरे देश को चुनौती दे रहे हैं। जो कोई भी पूरे देश को चुनौती देता है, वह हमेशा हारता है... उन्हें 21 मई को इसका जवाब जरूर मिलेगा...।"

End of Feed