BJP UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Ward Wise Seat Winners List: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग दो चरणों 4 मई और 11 मई को संपन्न हुई। दोनों चरणों में क्रमश: 52 एवं 53 प्रतिशत वोटिंग हुई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं। ये नतीजे बहुत हद तक जनता की सोच एवं इरादे के बारे में बताएंगे। सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। निकाय चुनाव में मुख्य रूप से चुनावी मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। हालांकि, नगर पंचायतों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी लड़ाई मेयर पदों को लेकर है। राज्य में इस बार 17 महापौर पदों के लिए चुनाव हुए हैं। पिछले चुनाव में नगर निगमों में भाजपा का दबदबा रहा। पिछली बार 16 नगर निगमों में से भाजपा ने 14 पर जीत दर्ज की। दो सीटें सपा के खाते में गईं। भगवा पार्टी की नजर इस बार भी अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की है। यहां हम यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के जीते प्रत्याशियों पर ताजा अपडेट्स आप तक पहुंचाते रहेंगे-
यूपी नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सपा में है सीधी टक्कर।
BJP महापौर/मेयर पद के प्रत्याशी
| क्रम संख्या | नगर निगम | प्रत्याशी का नाम | ताजा स्थिति |
| 1 | अयोध्या | गिरिशपती त्रिपाठी | जीत |
| 2 | कानपुर | प्रमिला पाण्डेय | जीत |
| 3 | मेरठ | हरीकांत अहलुवालिया | जीत |
| 4 | गाजियाबाद | सुनीता दयाल | जीत |
| 5 | अलीगढ़ | प्रशांत सिंघल | जीत |
| 6 | बरेली | उमेश गौतम | जीत |
| 7 | शाहजहांपुर | अर्चना वर्मा | जीत |
| 8 | गोरखपुर | मंगलेश श्रीवास्तव | जीत |
| 9 | प्रयागराज | उमेश चंद्र गणेश केसरवानी | जीत |
| 10 | वाराणसी | अशोक तिवारी | जीत |
| 11 | मुरादाबाद | विनोद अग्रवाल | जीत |
| 12 | फिरोजाबाद | कामिनी राठौर | जीत |
| 13 | आगरा | हेमलता दिवाकर | जीत |
| 14 | लखनऊ | सुषमा खरकवाल | जीत |
| 15 | सहारनपुर | डॉ. अजय कुमार | जीत |
| 16 | मथुरा-वृंदावन | विनोद अग्रवाल | जीत |
| 17 | झांसी | बिहारी लाल आर्य | जीत |
