Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों ( Star Campaigners) की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah), राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। स्टार प्रचारक का दर्जा उन पार्टियों के भीड़ जुटाने वाले नेताओं को दिया जाता है, जिनके प्रचार अभियान पर होने वाला खर्च उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सीमा से नहीं जुड़ता है।
भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
