Rajasthan: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, वसुंधरा-राठौड़ समेत इन 83 नेताओं को टिकट

Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ का नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

BJP Second List For Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम शामिल है। वसुंधरा को झालावाड़ की झालरापाटन सीट से ही टिकट मिला है, जबकि राठौड़ की सीट बदलकर उन्हें तारानगर विधानसभा से मैदान में उतारा गया है। इस सीट से फिलहाल कांग्रेस के नरेन्द्र बुड़ानिया विधायक हैं।

Rajasthan Chunav BJP Second List

भाजपा ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

किन-किन नेताओं को भाजपा ने दिया टिकट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरपाटन से चुनाव लड़ेंगी, सतीश पूनिया आमेर से मैदान में उतरे; तारानगर से राजेंद्र राठौड़ चुनाव लड़ेंगे; जबकि नागौर से ज्योति मिर्धा को उम्मीदवार बनाया गया है। नीचे देखें दूसरी लिस्ट में किन-किन नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

End of Feed