BJP Forth List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की चौथी सूची, जानें किन 15 नेताओं को बनाया उम्मीदवार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2024, 03:36 PM IST

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में तमिलनाडु और पुडुचेरी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से भाजपा ने ए नमाशिवायम को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा तमिलनाडु की किस सीट से किसे टिकट मिला है, इस रिपोर्ट में पूरी लिस्ट देखें।

BJP Candidates List For Tamil Nadu: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में तमिलनाडु और पुडुचेरी के 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। भाजपा की चौथी लिस्ट में दो महिलाओं को टिकट दिया गया है। आपको बताते हैं कि किस सीट से भाजपा ने किस नेता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

BJP Forth List For Lok Sabha Election 2024

भाजपा ने चौथी लिस्ट में किस-किस पर जताया भरोसा?

भाजपा ने किस सीट से किसे बनाया उम्मीदवार?

पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक चेन्नई उत्तर से आर सी पॉल कनगराज, तिरूवल्लूर से पॉन वी बालागणपति, तिरवन्नमलाई से ए अश्वथामन, नामक्कल से के पी रामलिंगम, त्रिपुर से ए पी मुरुगनांदम, पोलाची से के वसंतराजन, करूर से वी वी सेंथिलनाथन, चिदंबरम से श्रीमती पी कार्तियायनी, नागपत्तिनम से एस जी रमेश,तंजावुर से एम मुरुगानंदम, शिवगंगा से देवनाथन यादव, मदुरै से राम श्रीनिवासन, विरूद्धनगर से राधिका शरतकुमार और टेनकासी से बी जॉन पांडियान को उम्मीदवार बनाया गया है।

End of Feed