इलेक्शन

By Poll 2024: बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए 25 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, देखिए किस-किसको मिला टिकट

By Poll 2024: राजस्थान में कुल सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। यहां 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी। राजस्थान की इन सात सीटों में दौसा, देवली-उनियारा, सलूंबर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं।

Image

बीजेपी ने की उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

Photo : PTI

By Poll 2024: बीजेपी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ-साथ होने वाले उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने उपचुनावों के लिए 25 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। जिसमें लोकसभा और विधानसभा दोनों उपचुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की नौ सीटों समेत बाकी 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे। इसके साथ ही, वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी 13 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे।

किन-किन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को से होगा। इसके अलावा, पार्टी ने केरल की पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पलक्कड़ से सी कृष्णकुमार और चेलक्करा से के. बालकृष्णन को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनावों के लिए भी कुल 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव

मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट से रामनिवास रावत और बुधनी से रमाकांत भार्गव को विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। बुधनी सीट, शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

राजस्थान उपचुनाव

राजस्थान के झुंझुनू से राजेंद्र भाबू और रामगढ़ से सुखवंत सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। दौसा से जगमोहन मीना, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा, सलूबंर (अजजा) से शांता देवी मीणा को टिकट मिला है।

छत्तीसगढ़ उपचुनाव

छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट से सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

कर्नाटक उपचुनाव

पार्टी ने कर्नाटक की शिग्गांव सीट से भरत बसवराज बोम्बई और संदूर (अजजा) से बंगारू हनुमंतु को विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।

बिहार उपचुनाव

बिहार की तरारी विधानसभा सीट पर विशाल प्रशांत और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है।

असम उपचुनाव

असम के ढोलाई (अजजा) से निहार रंजन दास, बेहाली से दिगंता घाटोवार, समागुरी दीप्लु रंजन शर्मा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव

पश्चिम बंगाल के सिताई (अजा) से दीपक कुमार राय, नौहाटी से रूपक मित्रा, मदारीहाट से राहुल लोहार (अजजा), हरोआ से बिमल दास, मेदिनीपुर से सुभजित राय, तालडांगरा से अन्नया राय चक्रवर्ती को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article