इलेक्शन

कौन है नाव्या हरिदास जो वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेगी चुनाव, बीजेपी ने कर दी है घोषणा

Who Is Navya Haridas: प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से नाव्या हरिदास चुनाव लड़ेगी। नाव्या हरिदास केरल के कोझिकोड से संबंध रखती है और बीजेपी में कई पदों पर रह चुकी हैं।

Image

कौन है नाव्या हरिदास

KEY HIGHLIGHTS
  • वायनाड सीट के लिए बीजेपी ने घोषित किया कैंडिडेट
  • नाव्या हरिदास को वायनाड से मिली टिकट
  • कांग्रेस से प्रियंका गांधी हैं मैदान में

Who Is Navya Haridas: बीजेपी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को टिकट दिया है। यानि कि प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से नाव्या हरिदास चुनाव लड़ेगी।

कौन है नाव्या हरिदास

नाव्या हरिदास भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। वह कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कोझिकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार थीं।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सीट हुई है खाली

वायनाड सीट से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में जीते थे। इसके अलावा राहुल गांधी को रायबरेली से भी जीत मिली थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड से इस्तीफा दे दिया था और प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से चुनाव लड़ाने की घोषणा की थी। वहीं इस सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का उम्मीदवार घोषित किया है।

कई और उम्मीदवारों की घोषणा

बीजेपी ने इसके अलावा असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। बीजेपी ने रमाकांत भार्गव को बुधनी से मैदान में उतारा है, यह सीट मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली की गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article