बीजेपी ने रायबरेली से उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा

बीजेपी ने एक बारि फिर दिनेश प्रताप सिंह को गांधी परिवार के गढ़ से टिकट दिया है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को टक्कर देने की अच्छी कोशिश की थी।

Dinesh Pratap Singh: आखिरी वक्त तक कांग्रेस की तरफ से किसी उम्मीदवार का ऐलान नहीं करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारने की घोषणा की। बीजेपी की रणनीति थी कि कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा के मद्देनजर यहां से अपना उम्मीदवार उतारा जाए। लेकिन कांग्रेस में उसे लेकर ऊहापोह की स्थिति लगातार बनी रही। खबर आई कि राहुल अमेठी से लड़ने जा रहे हैं और ऑनलाइन नामांकन पत्र भी लिया गया है, लेकिन रायबरेली को लेकर मंथन ही होता रहा, किसी के नाम का ऐलान नहीं हुआ।

End of Feed