BJP Mega Plan: भाजपा का 'मेगा प्लान' : एनडीए का विस्तार, आसान करेगा '400 पार'

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 16, 2024, 09:56 AM IST

BJP Mega Plan: बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भाजपा को कामयाबी मिल गई है तो वहीं ओडिशा, पंजाब और तमिलनाडु में पार्टी की कोशिश अभी जारी है।

BJP Mega Plan: चुनाव आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। दूसरी तरफ चुनाव में एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने के मिशन में जुटी भाजपा एनडीए गठबंधन के विस्तार के अपने 'मेगा प्लान' को अमलीजामा पहनाने में जोर-शोर से लगी हुई है। दरअसल, भाजपा पिछले लंबे समय से एनडीए गठबंधन के विस्तार के अभियान में जुटी हुई है। इसके लिए भाजपा ने त्रिस्तरीय स्तरीय मेगा प्लान बनाया था। जिसके तहत एक तरफ जहां भाजपा ने साथ छोड़ चुके पुराने सहयोगियों को फिर से गठबंधन में लाने का प्रयास किया तो वहीं साथ ही दूसरी तरफ ऐसे दलों से भी संपर्क साधा जो या तो कभी भी एनडीए गठबंधन का हिस्सा नहीं रहे या फिर जिनके भाजपा के साथ आने के बारे में सोचा तक नहीं जा सकता था।

End of Feed