इलेक्शन

Haryana Election: बीजेपी में नहीं रुक रहा इस्तीफों का दौर, अब पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने छोड़ी पार्टी

Haryana Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जब से टिकटों की घोषणा की है, एक के बाद एक कई दिग्गज पार्टी छोड़ चुके हैं। पार्टी छोड़नेवालों में ज्यादातर नेता टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहा हैं।

Image

बच्चन सिंह आर्य ने भाजपा से दिया इस्तीफा

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं
  • परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे
  • बीजेपी और कांग्रेस के बीच है लड़ाई

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी में इस्तीफों की झड़ी लगी है। एक के बाद एक बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। अब पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि बचन सिंह आर्य टिकट की चाह में थे, जिसे बीजेपी नेतृत्व ने अस्वीकार कर दिया था, जिसके बाद बचन सिंह आर्य ने इस्तीफा दे दिया।

बीजेपी ने दिया है दलबदलू को टिकट

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों से भाजपा नेता बचन सिंह आर्य ने टिकट न मिलने से नाराज होकर इस्तीफा देने की घोषणा की थी। भाजपा ने नारनौंद से पूर्व जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसी से बचन सिंह नाराज थे।

बचन सिंह आर्य रह चुके हैं दो बार विधायक

2019 के चुनावों में, आर्य सफीदों निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर लगभग 3,000 वोटों से हार गए थे। आर्य, सफीदों विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 1991 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हरियाणा विधानसभा चुनाव और 2005 में निर्दलीय के रूप में हरियाणा विधानसभा चुनाव जीता।

कई नेता दे चुके हैं भाजपा से इस्तीफा

आर्य का पार्टी छोड़ना पहला मामला नहीं है, इससे पहले उम्मीदवारों की सूची से निराश अन्य लोगों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। हरियाणा के रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक लक्ष्मण नापा ने भी टिकट न मिलने के बाद चुनाव से पहले 6 सितंबर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने चुनाव में भाग लेने का मौका न मिलने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री करण कंबोज ने भी 5 सितंबर को पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव लड़ने का मौका न मिलने के बाद वे पार्टी को हराने के लिए काम करेंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article