BJP ने राजस्थान में किया बड़ा प्रयोग, 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 7 नए चेहरे; समझिए वजह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 09:50 PM IST

BJP First List: राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत के बाद सीएम के चेहरे को लेकर भाजपा ने हर किसी को चौंकाया था। अब लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी बीजेपी सरप्राइज दे रही है। 15 लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 7 नए नेताओं का नाम शामिल है। समझिए वजह।

Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सूची में राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीट में से 15 सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन इन 15 में से सात लोकसभा सीट पर नए चेहरे उतारे जाने से शेष मौजूदा सांसदों का भविष्य भी अधर में दिख रहा है। आगामी आम चुनाव में सभी 25 सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिहाज से हाईकमान के पास ‘चुनाव जीतने की क्षमता’ नामक एक कारक है जो पार्टी के लिए सर्वोपरि है।

BJP Plan For Rajasthan

राजस्थान के लिए भाजपा का प्लान समझिए।

राजस्थान की सात सीट पर भाजपा ने नए चेहरों को दिया टिकट

भाजपा ने शनिवार को घोषित पहली सूची में आठ मौजूदा सांसदों को बरकरार रखा है और सात सीट पर नए चेहरों को टिकट दिया है। दो सांसदों के वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सात में से दो सीट पहले से रिक्त थीं। भाजपा की पहली सूची में बीकानेर, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा और झालावाड़-बारां के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, जबकि अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, गंगानगर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, झुंझुनू, करौली-धौलपुर, राजसमंद और टोंक-सवाई माधोपुर के लिए टिकटों की घोषणा का इंतजार है।

End of Feed