Rajya Sabha Elections 2024: अतिरिक्त उम्मीदवार उतार BJP ने 3 राज्यों में फंसाया पेच, विपक्ष को 'खेला' होने का डर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 04:52 PM IST

Rajya Sabha Elections 2024: देश के सबसे बड़े सूबे की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने यहां से अपने तीन उम्मीदवार जया बच्चन, पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को चुनाव में उतारा है।

Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा की 56 सीटों में से 41 सीट पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हो गया लेकिन तीन राज्यों की 15 सीटों पर अतिरिक्त उम्मीदवार की घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पेच फंसा दिया है। इन 15 सीटों में सर्वाधिक 10 सीटें उत्तर प्रदेश में हैं। कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मंगलवार को विधायक मतदान करेंगे। इन 15 सीटों के नतीजे भी इसी दिन आएंगे। भगवा पार्टी की ओर से अतिरिक्त उम्मीदवार उतारे जाने से विपक्ष में खलबली मची हुई है।

Rajya Sabha Elections 2024

राज्यसभा चुनाव 2024

41 में सर्वाधिक 20 सीटें भाजपा को मिलीं

निर्विरोध चुनाव जीतने वालों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता शामिल हैं। इनमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अशोक चव्हाण, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन शामिल हैं। 41 में सबसे ज्यादा 20 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। कांग्रेस को छह, टीएमसी को चार, वाईएसआर कांग्रेस को तीन, राजद को दो, बीजद को दो, एनसीपी, शिवसेना, बीआरएस और जद-यू को एक-एक सीट मिली है।

End of Feed