तरैया से कौन मारेगा बाजी? क्या BJP बचा पाएगी अपनी सीट या राजद की होगी वापसी, समझें पूरा समीकरण

Bihar Election 2025: बिहार के सारण जिले के उत्तरी भाग में स्थित तरैया विधानसभा सीट राजनीतिक रूप से हमेशा से संवेदनशील और चर्चित रही है। इस सीट पर मौजूदा विधायक जनक सिंह का जलवा रहा है। अब तक हुए 13 विधानसभा चुनावों में राजद ने सबसे अधिक तीन बार जीत दर्ज की, जबकि भाजपा, जनता दल और कांग्रेस ने दो-दो बार यह सीट जीती। 1980 के बाद से कांग्रेस की फिर कभी वापसी नहीं हुई है।

Bihar Election 2025: बिहार के सारण जिले के उत्तरी भाग में स्थित तरैया विधानसभा सीट (Taraiya Assembly Seat) राजनीतिक रूप से हमेशा से संवेदनशील और चर्चित रही है। इसका राजनीतिक इतिहास बाहुबल और धनबल के प्रभाव से गहराई से प्रभावित रहा है। 1967 में गठित इस सामान्य श्रेणी की सीट ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, जिसमें बाहुबली नेताओं का दबदबा और भाजपा-राजद के बीच कड़ा मुकाबला शामिल है।

Taraiya Assembly Seat

तरैया विधानसभा सीट

क्या है तरैया सीट का इतिहास (Taraiya Assembly Seat History)

तरैया का राजनीतिक परिदृश्य 1970 के दशक में तब सुर्खियों में आया जब बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह ने 1972 और 1980 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती। उनके उदय ने क्षेत्र में बाहुबली राजनीति की नींव रखी, जिसका असर आज भी देखा जा सकता है। हालांकि, 1980 के बाद कांग्रेस की इस सीट पर वापसी नहीं हुई। प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह ने भी यहां अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

End of Feed