तेलंगाना में BJP का मास्टर प्लान: कांग्रेस के वोट बैंक पर नजर, मतदान से ठीक पहले बदल दी रणनीति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 08:39 PM IST

Telangana Elections: धुआंधार प्रचार से पहले ही भाजपा इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। अब पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। भाजपा की मंशा यह है कि राज्य में सरकार विरोधी वोट में ज्यादा विभाजन न हो और पार्टी इस वोट बैंक को अपने खाते में ट्रांसफर करने में जुट गई है।

Telangana Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ गई है। 30 नवंबर को यहां मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस और बीआरएस को झटका देने के लिए भाजपा ने ऐन वक्त पर अपनी रणनीति को बदल दिया है। भाजपा का इरादा राज्य से कांग्रेस का बोरिया-बिस्तर बाहरकर खुद के पैर जमाने का है। इसके लिए पार्टी ने मास्टर प्लान तैयार किया है।

Telangana

तेलंगाना विधानसभा चुनाव

धुआंधार प्रचार से पहले ही भाजपा इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। अब पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए जमकर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता तेलंगाना की चुनावी रैलियों में जमकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

End of Feed