Exclusive: चुनाव बाद क्या नीतीश मारेंगे पलटी? जानिए क्या बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, CM पोस्ट पर भी किया ये दावा

टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में बिहार भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार आ रही है और हमें प्रचंड बहुमत मिल रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार समाप्त हो गया। मतदान से पहले टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया है बिहार में एनडीए की सरकार बन रहा है। बहुमत के सवाल पर प्रधान ने कहा कि राज्य में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलेगा। सीएम के सवाल पर प्रधान ने कहा कि पीएम भी कह चुके हैं, हम इस पर एकमत हैं कि बिहार में हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के पलटी मारने के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार विश्वनीय नेता हैं।

dharmendra pradhan

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (फोटो- DharmendraPradhanOdisha)

End of Feed