Lok Sabha Election: हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जजपा अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार

  • Agency by: IANS
  • Updated Mar 11, 2024, 01:10 AM IST

Lok Sabha Election: हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका अपना राजनीतिक फैसला है।

Lok Sabha Election: हरियाणा में भाजपा की गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने घोषणा की कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। पार्टी के एक नेता ने दुष्यंत चौटाला के हवाले से कहा कि जजपा समन्वय समिति ने गठबंधन के मुद्दे पर दो दौर की बातचीत की है।

jjp

दुष्यंत चौटाला

उन्होंने कहा कि हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटें जजपा की प्राथमिकता हैं, जिन पर गठबंधन की संभावना पर चर्चा की जा सकती है। पार्टी 10 की 10 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। जजपा अब तक छह लोकसभा सीटों पर सफल रैलियां कर चुकी है और 13 मार्च को सातवीं रैली हिसार में होगी, जिसमें जनता को हिसार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।''

End of Feed