इलेक्शन

Haryana: भाजपा की दूसरी लिस्ट आई, सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम,जुलाना में विनेश को टक्कर देंगे कैप्टन योगेश बैरागी

Haryana BJP 2nd Candidate list: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस दूसरी सूची में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा ने गत 10 सितंबर को अपनी पहली सूची जारी की। पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Image

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, इन सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा
  • भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, इस सूची में 21 नाम
  • जुलाना सीट पर विनेश फोगाट के सामने कैप्टन योगेश बैरागी को उम्मीदवार बनाया है

Haryana BJP 2nd Candidate list: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस दूसरी सूची में पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा ने गत 10 सितंबर को अपनी पहली सूची जारी की। पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पेहोवा से जय भगवान शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। पेहोवा से आज ही बीजेपी के उम्मीदवार कवलजीत अजराना ने अपना टिकट लौटाया है। भाजपा अब तक 88 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। पार्टी को अब केवल दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने हैं।

भाजपा उम्मीदवारों की सूची

सीट उम्मीदवार
नारायणगढ़ पवन सैनी
पेहोवा जय भगवान शर्मा
पुंडरी सतपाल जाम्बा
असंध योगेंद्र राणा
गनौर देवेंद्र कौशिक
राई कृष्णा गहलावत
बरोदा प्रदीप सांगवान
जुलाना कैप्टन योगेश बैरागी
नरवाना कृष्ण कुमार बेदी
डबवाली सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना
ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता
रोहतक मनीष ग्रोवर
नारनौल ओम प्रकाश यादव
बावल कृष्ण कुमार
पटौदी बिमला चौधरी
नूंह संजय सिंह
फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद
पुन्हाना ऐजाज खान
हथिन मनोज रावत
होडल हरिंदर सिंह रामरतन
बड़खलधनेश अदलखा

पांच अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा में मतदान एक चरण में 5 अक्टूबर को होगा जबकि चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। भाजपा उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। सोमवार को असीम गोयल और विपुल गोयल ने सोमवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनके अलावा, पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के पोते एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार आदित्य देवी लाल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वाले अन्य उम्मीदवारों में महेंद्रगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह, गन्नौर से कुलदीप शर्मा और रेवाड़ी से चिरंजीव राव शामिल रहे।

नामांकन दाखिल कर रहे उम्मीदवार

आदमपुर सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक भव्य बिश्नोई ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पिता कुलदीप बिश्नोई और मां रेणुका बिश्नोई भी थीं। नूंह हिंसा मामले में आरोपी गौरक्षक बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार पांचाल ने सोमवार को फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कुल 74 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक 126 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

विपुल गोयल ने भरा पर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री असीम ने अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री सैनी और पार्टी के अन्य नेता भी थे। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और कृष्णपाल गुर्जर भी थे। विपुल गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article