क्या समझौते की दहलीज पर है बिहार में कांग्रेस- आरजेडी गठबंधन? बुधवार की बैठक होगी निर्णायक

  • Reported by: रंजीता झा
  • Updated Mar 26, 2024, 11:24 PM IST

सूत्रों की मानें तो तेजस्वी और केसी वेणुगोपाल की बैठक के बाद राजद कांग्रेस को 9 सीटें देने को तैयार हुई लेकिन कौन सी सीटें इस पर अंतिम फैसला बुधवार की बैठक में होगा।

गठबंधन टूट की खबरों के बीच आज दिल्ली में कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की अहम बैठक कांग्रेस एलायंस कमिटी की प्रमुख कांग्रेस वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक के घर हुई। 7 बजे से शुरू हुई इस बैठक ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, आरजेडी राज्यसभा सांसद संजय यादव, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव मौजूद थे।

bihar meeting

बिहार महागठबंधन में सीट को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं

End of Feed