बिहार चुनाव: प्रचार ने पकड़ा जोर, अब मैदान में उतर रहे दिग्गज...शाह, राहुल समेत कई बड़े नेताओं की आज रैलियां

अमित शाह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो कार्यक्रमों में राजद के तेजस्वी यादव सहित इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगे।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमा गया है। अब दिग्गज नेता मैदान में उतरकर प्रचार में जुट गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के अपने उम्मीदवारों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी बिहार के विभिन्न हिस्सों में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे।

Shah and Rahul rallies  today

बिहार में आज बड़ी रैलियां (PTI)

शाह की दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियां

दिन में शाह एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में दो कार्यक्रमों में राजद के तेजस्वी यादव सहित इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगे। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

End of Feed